इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा से दरिंदगी और हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 4 नकाबपोश दरिंदों ने 90 साल की वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम किया। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना पुनासा क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें: Gwalior Honey Trap Case: पति-पत्नी, बेटी और दामाद गिरफ्तार, कारोबारी को फ्लैट पर बुलाकर रेप केस में फंसाने की दी थी धमकी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हैवानियत की हद है… घर के सामने गंदगी करने पर भड़की महिलाएं, डॉग के बच्चे को स्कूटी से बांधकर घसीटा
मामले को लेकर एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम बना दी है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। आरोपियों पर दस हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

