जालंधर। पंजाब में किसानो को राहत देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं.इस कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान की सरकारी खरीद को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए कई प्रयास किए है. मुख्यमंत्री के निर्देशन में राज्य सरकार ने धान की खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं.मंडियों में किसानों को फसल बेचने में कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी.
धान खरीद कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूरे पंजाब में 1,887 मंडियां अधिसूचित की गई हैं. मंडियों में बिजली, पीने के साफ पानी, शौचालय, शेड और साफ-सफाई सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में किसानों को खरीदे गए धान का तुरंत और निर्बाध भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. सीजन 2026-27 के लिए प्रदेश को 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है.राज्य सरकार किसानों से 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करेगी.
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने खरीद प्रबंधों का लिया जायजा लिया.मंत्री शुक्रवार जिले की भोगपुर अनाज मंडी में धान खरीद प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि धान की खरीद के लिए पंजाब को 42786.68 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) प्राप्त हो चुकी है. उन्होंने बताया कि मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना पहुंचा दिया गया है और खरीदे गए धान की लिफ्टिंग और भुगतान साथ-साथ किया जाएगा. उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मंडियों में कामकाज की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए.
- करंट से युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने गई पुलिस, धान के खेत से निकला 240 किलो गांजा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
- इंदौर से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे तोड़कर अंदर पहुंचे पत्थर, यात्री घायल
- कैथल में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन, नवीन जिंदल बोले- मोदी का 25 साल का जनसेवा सफर प्रेरणास्रोत
- NLSIU के 34वां वार्षिक दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया होंगे शामिल, CJI सूर्यकांत अध्यक्षता करेंगे
- रफ्तार का कहर: बस और बाइक की जोरदार टक्कर, प्रिंसिपल की मौके पर मौत

