होशियारपुर : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान आज होशियारपुर में शिक्षकों का सम्मान किए साथ ही अध्यापकों को लेकर अहम घोषणा भी किए हैं। उन्होंने इस दौरान शिक्षा को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।
मुख्यमंत्री मान ने आज अध्यापक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 77 अध्यापकों को सम्मानित किया। उन्होंने 55 अध्यापकों को स्टेट अवॉर्ड, 10 को यंग टीचर अवॉर्ड, 5 अध्यापकों को प्रबंधकीय अवॉर्ड और 7 अध्यापकों को सम्मानित किया। इस दौरान सम्मानित हुए शिक्षकों के चेहरे में खुशी अलग ही नजर आ रही थी।

इस दौरान सी.एम. मान ने अध्यापक दिवस की बधाई देते हुए ऐलान किया कि आने वाले दिनों में अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इसमें पंजाबी के साथ-साथ अन्य विषयों के अध्यापक भी होंगे। इस घोषणा से एक ओर जहां रोजगार के साधन बनेगी वहीं दूसरी ओर बच्चो का उज्ज्वल भविष्य भी बनेगा।
- 14 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल, त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 14 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 14 March 2026 Horoscope: इन राशियों के जातकों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के दरवाजे, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ, जानिए अपना राशिफल …
- सरकारी कॉलेजों में बंपर भर्ती : सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के 700 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू
- Raipur News : पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने घेरा जोन कार्यालय, निगम प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
