Rajasthan News: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार रात लोहावट के भीकम कोर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तीखा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के होते हुए भी अगर कोई तहसीलदार या अधिकारी भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता, चाहे वह सामान्य हो या सीनियर, से यह कहने की जुर्रत करे कि तुमसे जो हो सके कर लेना, तो ऐसे अधिकारी को बदलने की जरूरत है। शेखावत ने कहा, उस अधिकारी का बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल की गोली देना जरूरी है।

कार्यकर्ताओं की अहमियत पर जोर
यह पहली बार है जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद शेखावत ने कार्यकर्ताओं की बात को तवज्जो देने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ता की आवाज सुनी जानी चाहिए और प्रशासन में उनके लिए सम्मान होना चाहिए।
पिछली सरकार पर हमला
शेखावत ने अपने भाषण में राज्य की पिछली सरकार की आलोचना करते हुए कहा, पिछले पांच सालों में माफिया का राज रहा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रगति के मंत्र को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास साढ़े चार साल का समय है और डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
जनता के भरोसे पर कायम रहने का वादा
उन्होंने कहा, जिस तरह जनता ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है, उस भरोसे और उम्मीद को टूटने नहीं दिया जाएगा। शेखावत ने वादा किया कि भजनलाल सरकार राजस्थान के विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है।
बता दें कि केन्द्र सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का दायित्व मिलने के बाद सड़क मार्ग से पोकरण रामदेवरा के लिए रवाना हुए। मार्ग में ओसियां, भीकम कोर, हरलाया लोहावात सहित अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शेखावत का जोरदार स्वागत किया।
पढ़ें ये खबरें भी
- Rajasthan News: हाईकोर्ट को दहलाने की साजिश? इस साल 6वीं बार आया धमकी भरा मेल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
- MP की जेलों में नवाचारः महिला बंदियों को खुली जेल में रहने का मौका, कैदियों को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास, ग्वालियर सेंट्रल जेल में डीजी डॉ कपूर ने दी जानकारी
- IDF ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की हत्या का किया दावा, ईरान कुछ देर में जारी करेगा वीडियो मैसेज
- पंजाब में खुलने जा रही है मिलिट्री रोबोटिक्स यूनिवर्सिटी, छात्रों को मिलेगी हाईटेक शिक्षा…
- बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से कर डाली बड़ी डिमांड, जाने क्या है पूरा मामला

