रायपुर. मिशन रोज़गार के तहत पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई रोजगार मुहिम के अंतर्गत आज (शनिवार) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. ये नियुक्ति पत्र स्वास्थ्य विभाग में नई नियुक्ति प्राप्त 293 उम्मीदवारों को सौंपे गए. इस अवसर पर नव-नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब तक उनकी सरकार 44 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दे चुकी है.
भगवंत मान ने कहा कि विपक्षी दल अभी भी इस बात को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं हैं. वे इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और विपक्ष के नेता हमेशा उनकी आलोचना करते रहते हैं.

16 टोल प्लाजा किए बंद: मान
चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार अब तक 16 टोल प्लाजा बंद कर चुकी है, जिससे राज्य के लोगों को प्रतिदिन लाखों रुपये की बचत हो रही है.
- दिल्ली में LPG की कमी से हाहाकार: अटल कैंटीन और रैन बसेरों में भोजन संकट, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
- आरटीआई से घोटाले का खुलासा : मेडिकल कॉलेज में डेढ़ करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी, जेम पोर्टल दरकिनार कर मैनुअल दिया गया ठेका
- पश्चिम बंगाल में एक्शन में चुनाव आयोग, ताबड़तोड़ तबादले… चुनाव अधिकारियों की छंटनी शुरू, DGP समेत 4 IPS अफसरों को बदला
- CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक! सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होते ही मचा हड़कंप, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कराई FIR, पीसीसी चीफ बैज ने सरकार को घेरा
- राजधानी में देर रात गैंगवार: गांजा तस्कर रवि साहू और मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच हुई चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल
