अमृतसर. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों के संबंध में गुरदासपुर के गाँव डेहरीवाल दरोगा के गुरुद्वारा साहिब में सिख संगत को संगठित करने के लिए आज खडूर साहिब से सांसद भाई अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह गुरदासपुर पहुँचे. वहाँ उन्होंने कहा कि एसजीपीसी चुनावों के लिए हर सिख को अपनी वोट जरूर बनवानी चाहिए.
सेंसर बोर्ड द्वारा कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने पंजाब में माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते यह निर्णय लिया है. इस मौके पर उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पूर्व अकाली मंत्रियों को तलब किए जाने पर कहा कि यह फैसला देर से लिया गया है, लेकिन जनता के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि वे किस बात के लिए माफी मांग रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल पार्टी को बचाने के लिए पंजाब के हर व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए, क्योंकि यह एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब के लोगों के हितों के बारे में सोचती है. हालांकि, इस पार्टी पर अब बादल दल का कब्जा हो चुका है.
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल
