फाज़िल्का के मुहार सोना गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, महिला के पति की हत्या शराब में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर की गई थी.
बताया जा रहा है कि महिला के पति की हत्या चार दिन पहले हुई थी, लेकिन इसे नशे के कारण हुई मौत माना गया था. चार दिन पहले खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था और नशे के कारण मौत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था.
परिवार वालों को शक होने पर मृतक की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिससे पता चला कि महिला का अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध था और उसी ने अपने पति की हत्या करवाई थी.

पुलिस की कार्रवाई के दौरान पता चला कि मृतक गुरदीप सिंह के भाई मलकीत सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा 302 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है.
शिकायत में बताया गया कि मुहार सोना गांव के सुखविंदर सिंह उर्फ सोना के मृतक के भाई गुरदीप सिंह की पत्नी शिमला रानी के साथ अवैध संबंध थे.
फिलहाल, पुलिस ने सुखविंदर सिंह और मृतक की पत्नी शिमला रानी के खिलाफ 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ने शराब में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर गुरदीप सिंह की हत्या की थी.
- हरियाणा के छह जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- बस्तर में पहली बार होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक : गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को होगी मीटिंग, 4 राज्यों के सीएम होंगे शामिल
- सस्पेंड डीआईजी भुल्लर रिश्वतकांड मामले में मोहाली डीसी ऑफिस पर सीबीआई कोर्ट सख्त
- सोनीपत निकाय चुनाव: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को बताया भ्रष्टाचार का पर्याय, कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन
- Bihar Top News 05 may 2026: 1230 पदों पर BPSC ने निकाली नौकरी, CM ने खगड़िया के मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा, हार के बाद रोहिणी ने ममता बनर्जी को बताया झांसी की रानी

