Rajasthan News: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बनाए गए 17 नए जिलों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “एक-एक विधानसभा के आधार पर जिले बना दिए गए हैं, जो वाजिब नहीं है।” दूदू, केकड़ी, और सांचौर जैसे जिलों का उदाहरण देते हुए राठौड़ ने कहा कि कई जिलों की मांग तो जायज है, लेकिन बाकी जिलों को खत्म करना होगा।

मदन राठौड़ ने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने जनप्रतिनिधियों को खुश करने के लिए जिले बनाए थे, जबकि जनता नए जिलों के निर्माण से खुश नहीं है। उन्होंने कहा, 6-7 जिले ऐसे हैं जो खत्म किए जाएंगे जो केवल तुष्टीकरण के लिए बना दिए गए थे।
जिलों के सीमांकन में हो सकता है बड़ा बदलाव
इस बयान के बाद संभावना जताई जा रही है कि दूदू और मालपुरा जैसे जिलों के सीमांकन में बदलाव किया जा सकता है। पूर्व सरकार ने मालपुरा को जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब दूदू और मालपुरा को मिलाकर एक बड़ा जिला बनाया जा सकता है। शाहपुरा को भीलवाड़ा में पुनः जोड़ा जा सकता है, और खैरथल तिजारा की जगह भिवाड़ी को जिला बनाने की योजना हो सकती है।
कई जिलों पर मंडरा रहा है खतरा
केकड़ी, सलूम्बर, और सांचोर जैसे जिलों को रद्द करने की संभावना है। इसके अलावा, बांसवाड़ा को संभाग बनाने पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिससे कई अन्य जिलों की स्थिति अनिश्चित हो गई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- सोनीपत दौरे पर दिग्विजय सिंह चौटाला का हमला, सरकार पर भ्रष्टाचार और छात्र विरोधी नीतियों के आरोप
- सावधान! सीमा पर बिना लाइसेंस मनी एक्सचेंज करना पड़ा भारी, पुलिस की रेड में खुला राज
- “जुर्म का कुआं बना बझेड़ा: पत्थर से बंधी हसीना की लाश बरामद, पति पर गहराया शक”
- वाराणसी में महिला सम्मेलन: CM योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- ‘नया भारत’ समग्र विकास की अवधारणा साकार
- IPS अजय पाल शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पश्चिम बंगाल में महिला ने दर्ज कराई शिकायत; लगाया ये गंभीर आरोप

