Nagaur News: नागौर शहर के पास गोगेलाव की एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 26 सितंबर को छात्र कॉपी घर पर भूलकर स्कूल पहुंचा था। इस पर शिक्षक जगदीश प्रसाद ने उसकी लाठी से पिटाई कर दी। बच्चे के शरीर पर 20 से ज्यादा चोट के निशान मिले। छात्र के पिता की शिकायत पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिक्षक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अगले दिन परिजनों को बताई बात
घटना के बाद छात्र इतना डर गया कि उसने घर जाकर परिजनों को कुछ नहीं बताया। अगले दिन शरीर में दर्द बढ़ने पर उसने परिवार को पूरी घटना बताई। परिजनों ने बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे। इसके बाद वे उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।
शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे परिजन
घटना को लेकर छात्र के पिता गोरधनराम सोमवार को ग्रामीणों के साथ सबसे पहले गोगेलाव पीईईओ के पास पहुंचे। वहां उन्होंने मामले की शिकायत की। इसके बाद परिजन डीईओ कार्यालय पहुंचे और निजी स्कूल व शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण नागौर पहुंचे। ग्रामीणों ने रवि बोथरा के नेतृत्व में जिला कलक्टर को शिकायत दी। कलक्टर ने उन्हें नागौर डीएसपी जतिन जैन के पास भेजा।
डीएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला
डीएसपी जतिन जैन ने सदर थानाधिकारी किताब देवी को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीण सदर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दी। पुलिस ने रात को शिक्षक जगदीश प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
कॉपी भूलने पर पिटाई का आरोप
परिजनों के अनुसार बच्चे ने बताया कि वह कॉपी घर पर भूल गया था। इसी बात पर शिक्षक को गुस्सा आया और उसने लाठी से उसकी पिटाई की। बच्चे के शरीर पर लाठी से पिटाई के 20 से ज्यादा निशान बताए गए हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- 04 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: त्रिशूल-त्रिपुंड और भांग-चंदन से श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- BJP ने जारी की नई मीडिया ब्रिगेड की लिस्ट! 31 प्रदेश प्रवक्ताओं में बड़े दिग्गजों के नाम शामिल, देखें सूची
- Asian Games 2026: 21 गोल्ड समेत भारत की झोली में आए 85 पदक, मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया, जानिए किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा पदक
- जबलपुर नगर निगम में करोड़ों का बड़ा घोटाला: 6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी 1.10 करोड़ की हेराफेरी
