लखनऊ. सांसद डिम्पल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रही है. संविधान विरोधी काम कर रही है. विपक्षी दलों के कार्यक्रमों को रोकना अलोकतांत्रिक और तानाशाही है. लोकतंत्र में कार्यक्रम करना हर दल का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही है. उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार ने समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर लखनऊ के गोमतीनगर में उन्हीं के नाम पर बनाए गए जनेश्वर मिश्र पार्क में कार्यक्रम नहीं करने दिया. अनुमति नहीं दी. भाजपा ने जनेश्वर मिश्र जी का अपमान किया. लोग जनेश्वर मिश्र पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर अपने नेता और उनके विचारों को याद करना चाहते थे.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘अंधी’ सरकार और ‘बहरा’ सिस्टम! ‘स्वच्छ भारत’ में नाले के अंदर से पानी भरकर जीवनयापन कर रहे 400 परिवार, यही है योगी जी आपका विकास?
आगे डिम्पल यादव ने कहा कि कहा कि लोकतंत्र में रैली करना, मीटिंग, कार्यक्रम का आयोजन करना सभी का अधिकार है. सरकार आयोजनों को सरकार कैसे रोक सकती है? भाजपा छात्र और युवा विरोधी है. भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर रही है. यूपी में मर्जर और अन्य वजह बता कर हजारों प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया गया. गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश हो रही है. भाजपा नई पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर रही है. जबसे भाजपा सरकार आई है, यूपी में शिक्षा और परीक्षा का बुरा हाल है. भाजपा की दस साल की सरकार में उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं. यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.
इसे भी पढ़ें- काम कम, विज्ञापन भरपूर करेंगे! योगी सरकार प्रचार में हर दिन उड़ाए 2.3 करोड़, 8 साल में पानी की तरह बहाया जनता का पैसा, अखिलेश यादव ने साधा निशाना
आगे डिम्पल यादव ने कहा कि पूरा विपक्ष और युवा चाहता है कि गृहमंत्री सदन में आकर छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दें. सरकार बताए कि छात्रों-युवाओं पर इतनी बर्बरता किसने की. इसके साथ ही अयोध्या में प्रभुश्री राम के मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी पर चर्चा है. विपक्ष चाहता है सदन में युवाओं पर हुई बर्बरता और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा हो. अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने हजारों करोड़ रुपए दान दिए, चढ़ावा दिया. चंदा और चढ़ावा की लूट हो गई, भ्रष्टाचार हुआ. यह आस्था का विषय है. श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है. इस पर चर्चा होनी चाहिए. सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए. जो लोग धर्म के नाम पर वोट लेते थे, वे आज राम मंदिर और चढ़ावा चोरी पर चर्चा से भाग रहे हैं.


