Rajasthan News: शुक्रवार रात को रीको इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित एक टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। टायरों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं और घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे।

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से गोदाम मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रीको थानाधिकारी देवाराम विश्नोई ने बताया कि गुलाम नबी के टायर गोदाम में आग लगी थी। आग के कारणों की जांच की जा रही है और गोदाम मालिक की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 10 से अधिक चक्कर लगाकर आग बुझाई। घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
पढ़ें ये खबरें भी
- नेशनल हाईवे पर ‘लैला-मजनू’ स्टाइल में रोमांस! तीन मोपेड सवारों की लापरवाही कैमरे में कैद, Video वायरल…
- CG News : आकाशीय बिजली गिरने से 17 मवेशियों की मौत
- राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: बारात में जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल
- श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने जुटे सेना के जवान, मार्ग से हटाई जा रही बर्फ
- छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक सेवा संघ नियम-2025 के संशोधन पर अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश, फेडरेशन ने की मुख्यमंत्री से संशोधन पर पुनर्विचार की मांग

