चंडीगढ़. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है जिसके कारण यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। लंबे जाम के कारण लोग घंटे परेशान हो रहे हैं। बीती रात से वहां पर बारिश हो रही थी जिसके कारण एक बड़ी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा गया। यह रास्ता ऐसा है जहां से हर दिन हजारों मुसाफिर गुजरते हैं।
लेंस स्लाइडिंग होने के कारण हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, मंडी में हाईवे पर एक थार जीप फस गई है, जिसके बाद यहां पर दोनों तरफ से गाड़ियों का आना जाना बंद हो गया है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगने के कारण यहां मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।

मौके पर जेसीबी समेत बचाव दल पहुंच गया है, जो मलबे को हटाने का कार्य कर रहे हैं। मंडी के SP ने वाहन चालकों को वैक्लिपक मार्गों से जाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि 9 मील के पास मशीनरी तैनात कर दी गई है, हाईवे जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
- डाक विभाग ने शुरू की प्रीमियम डिलीवरी सेवा, 24-48 घंटे में गारंटी के साथ डिलीवरी, देरी होने पर मिलेगा पैसा
- अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा की डॉक्यूमेंट्री: गोवा के आप कार्यकर्ताओं को दिखाई गई, भावुक हुए लोग, केजरीवाल बोले- गोवा के घर-घर में फिल्म पहुंचाने का प्लान
- आलेख : एक्सीलेंस के लिए परीक्षा को तनाव नहीं उत्सव बनाएं – संदीप अखिल
- Urban Company Share : SBI MF ने लगाए 632 करोड़, रॉकेट बन गए शेयर, जानिए कितने प्रतिशत का उछाल ?
- नींद में सो गए मौत की नींदः टीनशेड गिरने से 2 बच्चे और एक महिला की उखड़ी सांसें, मलबे में दबकर 3 गंभीर घायल

