Rajasthan News: कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। शनिवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस निर्णय की घोषणा की। इस जिम्मेदारी में उनके साथ वरिष्ठ नेता अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल होंगे।

गहलोत और पायलट बने कांग्रेस के स्टार प्रचारक
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हाल ही में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा जैसे प्रमुख नेताओं का नाम शामिल है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सफलता के बाद इन नेताओं का राजनीतिक कद और अधिक बढ़ गया है।
दिल्ली दौरे के बाद बढ़ी चर्चाएं
अशोक गहलोत, जिन्हें राजस्थान की राजनीति का जादूगर कहा जाता है, स्वास्थ्य लाभ के बाद 12 सितंबर को दिल्ली दौरे पर थे। पार्टी आलाकमान से मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो अब सच साबित हो गई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- 29 April 2026 Horoscope : मीन राशि के जातकों को सरकारी कामों में आ सकती है रुकावट, जानिए अपना राशिफल …
- 29 अप्रैल महाकाल भस्म आरती: त्रिनेत्रधारी का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन
- 29 April 2026 Panchang : बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 April: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कांग्रेस की PC, जदयू की बैठक, वाम दल का मंथन
