Rajasthan News: बीकानेर में इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने को लेकर एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की डंडे से पिटाई कर दी. इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी. यह घटना बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है. पुलिस महिला को पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गई, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने महिला के पार्टनर को हिरासत में लिया है, जबकि महिला ने एक अन्य युवक पर भी मारपीट का आरोप लगाया है.

युवक का आरोप है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी. बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि महिला शादीशुदा है और वह पिछले 6 महीनों से अपने पार्टनर के साथ रह रही थी. विवाद की शुरुआत इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने से हुई, जिसके बाद युवक ने महिला की पिटाई कर दी. पीड़िता का कहना है कि उसे लोहे की रॉड से मारा गया है, जिससे उसके शरीर पर गहरे चोट और खरोंच के निशान हैं.
महिला ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. एक अन्य युवक के बारे में भी जांच की जा रही है. मामले की जांच सीओ गंगाशहर शालिनी बजाज को सौंपी गई है.
पढ़ें ये खबरें भी
- हरियाणा के कॉलेजों में ‘बुनियाद’ और ‘सुपर-100’ जैसे मॉडल को मंजूरी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का बड़ा ऐलान
- Morning News Brief: बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी को ठोकने की खुली धमकी दी; गुजरात निकाय चुनाव में सभी 15 निगमों में भाजपा की जीत
- हरियाणा निकाय चुनाव की ‘महाभारत’ शुरू: भाजपा‑कांग्रेस में सीधा मुकाबला, सिंबल से दूर हुई JJP!
- Chhattisgarh Class 10th-12th Result : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम आज होंगे जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
- अमेरिका से आई मौत की खबर: स्टोर में लगी आग, करनाल के इकलौते बेटे की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

