बठिंडा : बठिंडा के डबवाली रोड पर गांव गहरी बुट्टर में एक दर्दनाक घटना घटी है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। यह मौत एक गद्दा फैक्ट्री में हुई है। वहां भीषण आग लगी थी, जो देखते ही देखते भयानक हादसे में बदल गई थी। चीख पुकार से आसपास का इलाका गूंज उठा।
गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से जान और माल दोनो का नुकसान हुआ है। लाखों का समान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तुरत अग्निशमन गाड़ी को घटना स्थल में भेजा गया, लेकिन काफी देर हो गई थी तब तक। आग देखते ही देखते बढ़ती गई और विकराल रूप ले ली।

आग लगने से फैक्ट्री का शेड ढह गया। इस घटना के दौरान अंदर काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मारे गए सभी मजदूर पास के गांव शेरगढ़ के बताए जा रहे हैं। उनके शवों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना से परिवार के लोग में पहाड़ टूट पड़ा है। रो रो कर सभी का हाल बुरा है।
- CBSE 10th Result 2026 : पुलिस पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा, 99.4 % अंकों के साथ एसपी के बेटे विनिल बैस ने किया टॉप
- अंबाला में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, बल्ली खिसकने से 6 मजदूर दबे
- आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : रायपुर पुलिस की मुंबई-ओडिशा में बड़ी रेड, 20 आरोपी गिरफ्तार, तीन बड़े सट्टा पैनल नेटवर्क ध्वस्त
- प्राथमिक शिक्षक चयन सूची को चुनौती: अपात्रों को दिए 5% ‘बोनस अंक’ हाईकोर्ट ने 2 हफ्ते में मांगा जवाब
- गुरुग्राम: बंधवाड़ी लैंडफिल साइट के कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला खत्ता

