Rajasthan News: चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक ससुर ने अपनी बहू के साथ मारपीट की और उसे अर्द्धनग्न हालत में घर से बाहर निकाल दिया. महिला अपने मासूम बच्चे के साथ गली में रोती-बिलखती रही, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसकी मदद करने के बजाय तमाशा देखा. इतना ही नहीं, भीड़ ने महिला का वीडियो भी बना लिया. यह घटना सदर थाना क्षेत्र की है, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़िता ने अपने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. रिपोर्ट के अनुसार, महिला की शादी 2022 में हुई थी और उसका पति विदेश में रहता है. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे. 15 सितंबर को महिला अपने बच्चे के साथ ससुराल आई, जहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया, और उसके कपड़े फाड़ दिए.
थानाधिकारी ने मीडिया को बताया कि ससुर ने महिला को अर्द्धनग्न हालत में घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद महिला लगभग एक किलोमीटर तक पैदल चली. इस दौरान लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे. किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
महिला का आरोप है कि उसने पहले भी, 16 मई 2023 को, अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था, जो कोर्ट में लंबित है. महिला का यह भी कहना है कि 15 सितंबर को थाने में ससुर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है.
पढ़ें ये खबरें
- छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती: परीक्षा दिलाने पहुंची तो हुआ खुलासा, सुरक्षा और निगरानी पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस
- ‘मेडिकल-इंजीनियरिंग की दौड़ में बच्चों को झोंक देते हैं माता-पिता’, मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर HC की टिप्पणी
- सीएम डॉ. मोहन ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत, PM मोदी की जमकर की तारीफ
- राजस्थान की इस वीर भूमि ने भारत को पहचान दी है, ये चित्तौड़गढ़ का किला केवल पत्थरों से बना हुआ दुर्ग नहीं, भारत की अस्मिता का प्रहरी है- योगी
- सिलेंडर मांगने पर मिली गाली! विकलांग छात्रावास की रसोईया ने खाया जहर, हॉस्टल अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

