Rajasthan News: बाड़मेर. जिले के आरजीटी थाने के मालपुरा गांव में एक दामाद की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक रामाराम और उसकी बहन की शादी आटा-साटा प्रथा के तहत एक ही परिवार में हुई थी. घटना के वक्त उसकी बहन भी घर पर मौजूद थी. अचानक रामाराम बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगे. बहन के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए.

पुलिस को सूचित किया गया, और उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. आरजीटी थानाधिकारी आदेश कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि रामाराम की मौत जहर से हुई है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने जहर खुद खाया या उसे किसी ने दिया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं.
रामाराम पुत्र पोकराराम, जो एड सिणधरी का निवासी था, अपने ससुराल मालपुरा आया हुआ था. रात को खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी, और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. परिवार ने आरोप लगाया कि रामाराम को जहरीला पदार्थ पिलाकर मारा गया और उसकी बहन को भी धमकियां दी गई थीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- अखिलेश महिला आरक्षण समझ नहीं पाए, सपा अपने मूल स्वरूप में महिला विरोधी- बेबी रानी मौर्य
- महिलाओं से गहनों की ठगी: रूपयों के लालच में आकर दिए लाखों के जेवर, एक जैसी दो घटनाओं से मचा हड़कंप
- एक्टर सैफ अली खान की बहन के खिलाफ होगी FIR! कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने रुबात बंद होने पर दी चेतावनी
- हांसी में विकास को मिली रफ्तार: 75 लाख की सड़क का उद्घाटन, कई गांवों को मिलेगा फायदा
- गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन: CM योगी ने PM का जताया आभार, कहा- यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बनेगा
