Rajasthan News: कोटा: जिले के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में दो बच्चियों के नहर में बहने की घटना सामने आई है. राहगीरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरी बच्ची गहरे पानी में डूब गई.

नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर डूबी हुई बच्ची के शव को बाहर निकाला. नगर निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि पार्षद राकेश पुटरा ने घटना की सूचना दी थी कि बाईं मुख्य नहर में महाराष्ट्र निवासी दो बच्चियां बह गई हैं.
बच्चियों की पहचान 15 वर्षीय सक्कू और 8 वर्षीय किरण के रूप में हुई है. किरण को समय रहते बचा लिया गया, लेकिन सक्कू डूब गई. गोताखोरों के अनुसार, सक्कू का परिवार (घुमंतू) नहर के पास टापरी में रहता था. सुबह सक्कू अपनी छोटी बहन किरण के साथ नहर पर गई थी. सक्कू कपड़े धो रही थी और किरण रस्सी पकड़कर नहा रही थी, जब अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बहने लगी. छोटी बहन को बहता देख सक्कू भी उसे बचाने के लिए कूद गई.
स्थानीय लोगों ने किरण को बाहर निकाल लिया, लेकिन सक्कू बह गई. पार्षद की सूचना पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 200 मीटर दूर से सक्कू का शव बरामद किया. नहर में 7-8 फीट पानी भरा था. शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
पढ़ें ये खबरें भी
- CG Crime News : दो नाबालिग को बहलाकर ले गए अपने साथ, फिर बनाया हवस का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार
- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिलाएं, घर गिराने से थीं नाराज, मचा हड़कंप
- हर समस्या का होगा समाधान : खटीमा पहुंचे सीएम धामी, जनता की सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
- Today’s Top News : पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, कथावाचक के आरोपों को मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया निराधार, पुलिस जवान की दबंगई, छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती, खेत और फार्म हाउसों की ड्रोन से की जा रही निगरानी, हाथी के मौत मामले में वन विभाग का एक्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Bihar Top News Today: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान कल, तेजस्वी ने बढ़ाई NDA की मुश्किलें! बिहार पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, निशांत को CM बनाने की मांग, महिला से 10 लाख की ठगी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
