फिरोजपुर. पंजाब में लगातार अपराध बढ़ रहा है। फिरोजपुर में छात्रों का आपस में विवाद भयंकर रूप ले लिया। छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ते थे, जो आपस में किसी बात को लेकर झगड़ने लगे। इनके बीच के मतभेद को दूर करने की कोशिश की गई लेकिन हालत नहीं संभाल पाया।

इन छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हथियारों से लैस युवकों ने बस स्टैंड के पास युवक को घेर लिया। आपस में बहस होने के बाद एक युवक ने हमला भी कर दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गए।
जब इसकी सूचना दी गई तो इसके बाद परिजन और पुलिस दोनों ही एक्टिव मोड में आई। हालत को संभालने के लिए कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया। हमले में एक छात्र को गंभीर चोट भी आई है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जा कर उसका इलाज कराया गया है।
पुलिस को भी इस उक्त मामले में सूचना दे दी है। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ बच्चों को राउंडअप किए जबकि बाकी बच्चे फरार हैं। सभी से अब पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जानकारी अब स्कूल में भी दी जाएगी।
- जदयू की मजबूती का ‘निशांत’ प्लान, प्रवक्ताओं के साथ की सीक्रेट मीटिंग, पटना से दिल्ली तक नीतीश के नए बंगले की चर्चा
- मारुति बंद रही है इस कार का प्रोडक्शन, आखिर ऐसा क्या हुआ जो लेना पड़ा इतना बड़ा फैसला…
- पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप: 7 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी
- सपा बहादुर अगर वाकई… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, तमाम विपक्षी दलों को लेकर दिया बड़ा बयान
- पानी की तलाश में गांवों में पहुंच रहा हाथियों का दल, किसानों की फसलों को कर रहे तबाह, दहशत में ग्रामीण
