Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024: राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ के तहत 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नई दिल्ली में इन्वेस्टर रोड शो और आउटरीच का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह दो दिवसीय कार्यक्रम निवेशकों को राजस्थान में मौजूद अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित हो रहा है। इसमें व्यापार जगत, निवेशक समुदाय और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों को राजस्थान में निवेश हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इन्वेस्टर मीट
इस दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न कंपनियों के चेयरमैन और CEO से मुलाकात करेगा। इसके साथ ही CPSE कॉन्क्लेव और एम्बेसडर्स राउंडटेबल जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया जाएगा।
फ्रंटलाइन उद्योगों के साथ बातचीत
कार्यक्रम के पहले दिन मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (CPSEs) के चेयरमैन/CEO और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम, एनएचएआई, एनटीपीसी, गेल इंडिया लिमिटेड, दिल्ली मेट्रो जैसे प्रमुख सीपीएसई के अधिकारी शामिल होंगे, जो राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में पहले से कार्यरत हैं।
राज्य में निवेश के नए अवसर
इस कॉन्क्लेव के दौरान राजस्थान सरकार का प्रतिनिधिमंडल कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, EV, इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रोकेमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, माइनिंग और IT सेक्टर में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेगा। राज्य में इन क्षेत्रों में विकास की असीम संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आमंत्रण
1 अक्टूबर को आयोजित एम्बेसडर्स राउंडटेबल में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, इटली सहित कई देशों के राजदूतों/राजनयिकों को आमंत्रित किया गया है। इसका उद्देश्य उन देशों की कंपनियों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित करना और निवेशक-अनुकूल नीतियों के बारे में जानकारी देना है।
पहले भी कई शहरों में रोड शो
इससे पहले राजस्थान सरकार ने मुंबई, सियोल, टोक्यो, ओसाका, दुबई और अबू धाबी में इसी तरह के इन्वेस्टर रोड शो आयोजित किए, जिनमें निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर रोड शो में 4.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए थे।
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट 2024
इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का आयोजन 9-11 दिसंबर 2024 को जयपुर में होगा। इस समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, ऑटो और EV, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, माइनिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे निवेशकों को राज्य में मौजूद अवसरों से अवगत कराया जा सके।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
