डेरा बस्सी. चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर पड़ते दप्पर टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों के लिए यह आम खबर है कि अब इस टोल प्लाजा से जाने पर उन्हें भुगतान नहीं करना पड़ेगा। किसान जत्थेबंदियां लक्खोवाल और उगराहां द्वारा धरना प्रदर्शन करने के बाद इसे फ्री करवाया गया है। इस दौरान किसानों और टोल कर्मियों के बीच बहुत हंगामा भी हुआ था।
इस धरने के दौरान किसानों ने यह भी आरोप लगाया था कि टोल कंपनी ने कई ऐसे पुराने कर्मचारियों को अपने काम से निकाल दिया, जो वहां पर लंबे समय से कम कर रहे थे और उनके स्थान पर बाहर से आए नए लोगों को काम करवाने लगे यह सही नहीं है। यही कारण है कि वह सभी लोग बेरोजगार हो गए हैं और अपनी मांग को लेकर किसानों तक पहुंच गए।

किसानों ने दोनों के बीच की मध्यस्थता को बनाने के लिए टोल कंपनी से बात की लेकिन कोई भी रास्ता नहीं निकाला। इसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। धरना पर बैठे किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे और उन्होंने यह भी कहा था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी और पुराने कर्मचारियों को नहीं बुलाया जाएगा तब तक के वह धरने पर रहेंगे।
- Raipur News : लाभांडी पाइपलाइन कार्य में लापरवाही पर महापौर मीनल सख्त, अधिकारियों और एसेंजी को दी कड़ी चेतावनी
- VIDEO : भिलाई स्टील प्लांट में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर बचाई जान, 7 घायल
- साइबर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त: DGP ने नरसिंहपुर की पुलिस टीम को किया सम्मानित, म्यूल अकाउंट गिरोह का किया था पर्दाफाश
- योगी सरकार में बढ़ा 40 फीसदी दुग्ध उत्पादन, देश में यूपी बना नंबर वन, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने संभाली कमान
- IPL 2026 : हाईस्कोरिंग मुकाबले में 1 रन से हारी दिल्ली, गुजरात ने दर्ज की पहली जीत, राशिद ने झटके 3 विकेट

