मानसा : पंचायत चुनाव के पहले पंजाब में माहोल गर्म हो गया है। पार्टी के लोगों में विवाद अब वारदात का रूप ले रहा है। अब खबर सामने आई है की आम आदमी पार्टी से संबंधित व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राधेशाम (38) निवासी गांव खेड़ा खुर्द के रूप में हुई है।
खबर है कि राधेशाम की बीती रात गांव में हत्या कर दी गई थी। इसमें 9 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। यह भी पता चला है कि डी.एस.पी. के रीडर का भी इस हत्याकांड में नाम आ रहा है।आम आदमी पार्टी के मंडी बोर्ड निदेशक अभय गोदारा ने आरोप लगाया कि इस हत्याकांड में डी.एस.पी. रीडर मुख्य आरोपी है, इसके लिए इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।

आपको बता दें की इस हत्या की खबर सामने आने के बाद पूरे मामले को जानकारी पुलिस में दी। वारदात के बाद पुलिस की फारैंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है.
- लोकायुक्त का छापा: शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, 80 हजार की ले रहे थे रिश्वत
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, 3 की मौत
- MI vs LSG IPL 2026: मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से नीचे ले जाएंगे… बंगाल चुनाव परिणाम पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इतिहास का घनघोर ‘काला दिन’
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 4 मई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

