Rajasthan News: महाराष्ट्र से लौटने के बाद आसाराम का इलाज निजी आयुर्वेदिक संस्थान आरोग्यम में चल रहा है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य स्थिर भी नहीं है। इसी बीच, उनके बेटे नारायण सांई ने गुजरात हाई कोर्ट में अपने पिता से मिलने की अनुमति के लिए अर्जी दी है।

नारायण सांई ने कोर्ट में कहा है कि उनके पिता की हालत गंभीर है और कभी भी कुछ अनहोनी हो सकती है। उन्होंने आग्रह किया है कि उन्हें 2-3 दिनों के लिए मिलने की इजाजत दी जाए। कोर्ट ने इस मामले में आसाराम की सेहत से संबंधित जानकारी और अन्य दस्तावेज एक सप्ताह में पेश करने का निर्देश दिया है।
आसाराम आश्रम अहमदाबाद की ओर से साधकों को लगातार स्वास्थ्य अपडेट दिए जा रहे हैं। बीते 29 सितंबर को यह जानकारी दी गई थी कि आसाराम का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है और स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ है। गुरुवार को उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां उनका ईसीजी, ईको और यूरोलॉजी चेकअप हुआ। रिपोर्ट्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है और वे वापस आरोग्यम अस्पताल लौट आए हैं।
आसाराम को मिली 11 साल में पहली पैरोल
आसाराम को 11 साल में पहली बार पैरोल मिली थी, जब उनके शिष्य ने राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर हार्ट का इलाज करवाने का अनुरोध किया था। इसके बाद आसाराम को इलाज के लिए महाराष्ट्र के खोपोली स्थित माधव बाग अस्पताल भेजा गया था, जहाँ आसाराम का इलाज हुआ और पैरोल भी कुछ दिनों के लिए बढ़ाई गई थी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: डीपीएस भिलाई में नर्सरी की सालाना ट्यूशन फीस 99,000… कन्या विद्यालय को बचाने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र… नांदगांव निगम का बजट आज होगा पेश…
- सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर जींद पुलिस सख्त, SP कुलदीप सिंह ने दी चेतावनी
- दिल्ली में फूड सेफ्टी पर कड़ा एक्शन, खाने की गुणवत्ता से लेकर लाइसेंस तक होगी सख्त जांच, MCD का निर्देश
- New Labour Code : आपकी सैलरी घटेगी या बढ़ेगी, पुरानी और नई टैक्स रिजीम पर क्या पड़ेगा असर, जानिए सब कुछ ?
- ‘विपक्ष में आने की प्रैक्टिस कर रही BJP’, अखिलेश यादव का करारा तंज, 2027 चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा दावा

