Rajasthan News: टोंक. जिले के झिराना थाना क्षेत्र के जवाली गांव में तीन दिन से लापता एक महिला और उसके पांच साल के बेटे के शव गुरुवार को एक कुएं में रस्सी से बंधे हुए मिले. पुलिस के अनुसार, पीपलू उपखंड क्षेत्र की जावली निवासी माया, पत्नी जीतराम यादव, अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ तीन दिन से लापता थी. माया अपने बेटे के साथ बिना किसी को बताए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी. पति ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

गुरुवार सुबह गांव के पास एक कुएं में लोगों को दोनों मां-बेटे के शव पानी में दिखाई दिए, जो रस्सी से बंधे हुए थे. सूचना मिलने पर झिराना थानाधिकारी हरीमन पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया. एसडीआरएफ टीम की मदद से करीब बीस मिनट में दोनों शवों को रस्सी और चारपाई के सहारे कुएं से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी हरीमन मीणा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है.
घर पर दो साल के बच्चे को छोड़ गई थी माया
माया की शादी 2019 में हुई थी और उसके दो बेटे थे. बड़ा बेटा पांच साल का था और छोटा दो साल का. मंगलवार दोपहर माया और उसके पति ने खाना खाया, जिसके बाद पति ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने चला गया. ससुर और सास भी खेत पर थे, और घर पर माया अकेली थी. माया ने दो साल के छोटे बेटे को कमरे में बंद कर दिया और बड़े बेटे विराट उर्फ गोलू को लेकर घर से दूर कुएं पर चली गई.
पढ़ें ये खबरें भी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: डीपीएस भिलाई में नर्सरी की सालाना ट्यूशन फीस 99,000… कन्या विद्यालय को बचाने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र… नांदगांव निगम का बजट आज होगा पेश…
- सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर जींद पुलिस सख्त, SP कुलदीप सिंह ने दी चेतावनी
- दिल्ली में फूड सेफ्टी पर कड़ा एक्शन, खाने की गुणवत्ता से लेकर लाइसेंस तक होगी सख्त जांच, MCD का निर्देश
- New Labour Code : आपकी सैलरी घटेगी या बढ़ेगी, पुरानी और नई टैक्स रिजीम पर क्या पड़ेगा असर, जानिए सब कुछ ?
- ‘विपक्ष में आने की प्रैक्टिस कर रही BJP’, अखिलेश यादव का करारा तंज, 2027 चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा दावा
