संगरूर. पंजाब के संगरूर जिले में एक भयानक बस दुर्घटना हुई है, जिसमें यात्री बस के पलट जाने की खबर सामने आई है। बस यात्रियों से भरी हुई थी और करीब 19 से अधिक लोग घायल हुए हैं, वहीं दो की मौत हो गई है।
खबर है की बस चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही रही थी। इस दौरान ही भवानीगढ़ के पास एक टेम्पो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक को संभलने का मौका नही मिला और बस पलट गई। बस में बैठे सभी लोग डर गए। हालत को देखकर कर लोग चिल्लाने लगे। कई को गंभीर चोट आई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस में सवार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की टेंपो को बचाने के चक्कर में बस चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाए। अगर वह बस को एक तरफ नहीं लेकर जाते तो टेंपो और बस की बहुत जोरदार टक्कर हो जाती और टेंपो के परखच्चे उड़ जाते लेकिन उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और जाकर पलट गई। इस पूरे घटना में 19 लोगों को गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गए हैं। वहीं अफसोस की बात यह है कि दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- मेरठ से सांसद रहीं मोहसिना किदवई का निधन, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
- पटना EOW दफ्तर पहुंचे सहरसा DRDA निदेशक वैभव कुमार, पूछताछ जारी
- सीजफायर पर मुज्तबा खामेनेई का पहला रिएक्शन, कहा- ये युद्ध का अंत नहीं
- इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने किया सुसाइड: मौत से पहले बनाया Video, राजेंद्र नगर थाने के एसआई पर 50 हजार रिश्वत और मारपीट के लगाए गंभीर आरोप
- ‘बाबा’ का बुलडोजर बेलगाम! बिना सूचना और बिना किसी नोटिस के किसानों की गिराई गई बाउंड्री वॉल, बीजेपी राज में अन्नदाताओं के साथ ये कैसा सलूक?

