पंजाब में पंचायत चुनावों से ठीक पहले, पंजाब सरकार ने अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई है. हालांकि, बैठक का स्थान बदल दिया गया है. पहले यह बैठक जालंधर में होने वाली थी, लेकिन अब यह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर 2 बजे होगी.
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी क्योंकि आने वाले दिनों में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी होने हैं. हालांकि, बैठक का कोई एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है.
नए मंत्रियों की पहली बैठक
यह बैठक मुख्यमंत्री निवास पर होगी. पंजाब कैबिनेट में शामिल किए गए 5 नए मंत्रियों की यह पहली बैठक है. इससे पहले 2 सितंबर को बैठक हुई थी, जिसमें सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर वैट बढ़ा दिया था, जिससे लोगों पर बोझ बढ़ गया था. हालांकि, अब त्योहारों का सीजन आने वाला है, ऐसे में सरकार बैठक में लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेगी.

चंडीगढ़ में होगी कैबिनेट की बैठक
पंजाब सरकार ने अचानक कैबिनेट बैठक बुलाई है, जो कि पंचायत चुनावों से ठीक पहले तय की गई है. यह बैठक मंगलवार दोपहर को पहले जालंधर में तय की गई थी, लेकिन सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के बाद इसका समय बदलकर दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास, चंडीगढ़ में रखा गया है. इस बैठक में पंचायत चुनावों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. पंचायत चुनावों के बाद राज्य की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी होने हैं. अभी तक इस बैठक का कोई एजेंडा सामने नहीं आया है.
- लोकायुक्त का छापा: शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, 80 हजार की ले रहे थे रिश्वत
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, 3 की मौत
- MI vs LSG IPL 2026: मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से नीचे ले जाएंगे… बंगाल चुनाव परिणाम पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इतिहास का घनघोर ‘काला दिन’
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 4 मई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
