चंडीगढ़. चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है जिसमें वहां की तीन प्रमुख बड़ी होटल को बम से उड़ने की धमकी दे दी गई है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है और लोग डरे हुए हैं। लोगों को इस बात का डर है कि क्या वास्तव में होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा। जैसे ही पुलिस को इसकी खबर मिली तो पुलिस होटल पहुंची और चप्पा चप्पा की छानबीन की गई।
आपको बता दें कि इन तीनों होटल को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी, जिसे ईमेल के जरिए भेजा गया था। ई-मेल में आई.टी. पार्क स्थित ललित होटल, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-एक स्थित लेमन ट्री होटल और सैक्टर-22 के पिकाडली होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस ईमेल के आते ही पुलिस सकरी हो गई और
रविवार देर रात तक डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम होटलों की गहनता से जांच करते रहे, लेकिन कोई बम नहीं मिला।

जांच में पता चला कि अब्दुल नामक व्यक्ति ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ-साथ आई.बी. और अन्य विभागों को ई-मेल भेजा है। सैक्टर- 17, इंडस्ट्रीयल एरिया और आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने डी. डी. आर. दर्ज कर ली है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले का सुराग लगाने में लगी हुई है।
- इजरायल की लेबनान पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक में 5 की मौत, हिजबुल्ला ने भी किया पलटवार
- ‘पुलिस सुन लेती तो बच जाती जान’: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चौकी प्रभारी के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- चमेलीवन धाम मार्ग निर्माण ठप, मुख्य सेवादार आमरण अनशन पर
- पैसा डबल करने का झांसा देकर 15 लाख रुपए की ठगी, कंपनी डायरेक्टर को पुलिस ने रीवा से किया गिरफ्तार…
- Jindal Steel Net Worth : जिंदल स्टील के रेवेन्यू में 23% की बढ़ोतरी, जानिए कितने हजार करोड़ का नेट प्रॉफिट ?
