Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (8 अक्टूबर 2026) की खबरों में देश के चार राज्यों के 6 सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज; 70% तक सस्ती हो सकती है कैंसर दवाएं; ट्रंप ने फिर मांगा शांति का नोबेल; 15 से 20% बढ़े दालों के दाम प्रमुख रहा।

1. देश के चार राज्यों के 6 सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में 6 अक्टूबर को हुए विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. इनमें पांच विधानसभा सीटें और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर सबकी नजर है. नंदीग्राम में TMC प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था. इन नतीजों पर सभी की नजर इसलिए भी है क्योंकि अलग-अलग राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच ये चुनाव पार्टियों के लिए अहम संकेत दे सकते हैं.

2. 70% तक सस्ती हो सकती है कैंसर दवाएं
Cancer Medicine Price Cut: देश में कैंसर मरीजों और उनके परिवारों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार महंगी कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित करने की तैयारी कर रही है। सरकार के इस कदम से कुछ चुनिंदा दवाओं की MRP में 70 प्रतिशत तक की कमी आने का अनुमान है। इससे कैंसर के इलाज पर होने वाला मरीजों का जेब से खर्च (Out-of-Pocket Expense) कम हो सकता है।

3. ट्रंप ने फिर मांगा शांति का नोबेल
एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश की है। लगातार तीसरे साल डोनाल्ड ट्रंप ने शांति पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश की है। इस पुरस्कार को पाने के लिए ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर (India-Pakistan ceasefire) को जरिया बनाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर का श्रेय लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति अबतक 30 से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान सीजफायर का श्रेय सलिया है। साथ ही 8 अन्य युद्धों को सुलझाने का दावा किया है।

4. 15 से 20% बढ़े दालों के दाम
त्योहारी सीजन में महंगाई (Inflation) का झटका लगने का दौर जारी है। 7 अक्टूबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% में इजाफा किया। इससे कार और होम लोन महंगा हो गया है। वहीं त्योहारी सीजन में 15 से 20% तक दालों के दाम बढ़ गए हैं। राहर, उड़द, मूंग, चना दाल और काबुली चना की कीमत में 10 से लेकर 30 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़ोतरी पिछले 10 दिन में हुई है। महंगाई बढ़ने का असर गृहणियों के रसोईघर में देखने को मिल रहा है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
US में Infosys, TCS, Wipro और HCL पर बड़ा एक्शन: US PERM Suspension: अमेरिकी सरकार ने भारतीय IT प्रोफेशनल्स और बड़ी टेक कंपनियों को बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी श्रम विभाग (Department of Labor) ने Infosys, TCS, Wipro, HCL, Cognizant और Capgemini समेत कई कंपनियों के Permanent Labor Certification (PERM) प्रोग्राम को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। Microsoft और Adobe भी इस कार्रवाई के दायरे में हैं। (पूरी खबर पढ़े)
अगले साल तक टल सकता है UPI पर चार्जः UPI MDR Charge: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की तारीख आगे बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार अब इसे 15 अक्टूबर के बजाय 1 जनवरी से लागू करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो फेस्टिव सीजन में दुकानदारों और पेमेंट कंपनियों को राहत मिल सकती है। (पूरी खबर पढ़े)
GST 2.0 का आगाज: GST काउंसिल की बैठक में 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहरः वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़े कारोबारियों और टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 57वीं GST काउंसिल की बैठक में टैक्स नियमों को सरल बनाने और छोटी गलतियों पर अनावश्यक सख्ती कम करने से जुड़े कई अहम फैसलों की सिफारिश की गई है। (पूरी खबर पढ़े)
42 पूर्व जजों ने लिखा OPEN LETTER: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष SIR (Special Intensive Revision) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठा रहा है। इसी बीच 42 पूर्व जजों ने खुला पत्र जारी कर चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिशों पर चिंता जताई है। (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

