Rajasthan News: दुबई से लौटे एक 20 वर्षीय युवक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, राज्य में अब तक मंकीपॉक्स का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार इस बीमारी को लेकर पूरी तरह सतर्क है। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स के अनुसार प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और आवश्यक जांच की जा रही है।

जांच के दौरान मिली जानकारी
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि नागौर जिले के मौलासर का युवक दुबई से जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की गई जांच में उसके शरीर पर रैशेज पाए गए, जिसके बाद उसे आरयूएचएस अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में युवक की जांच के बाद उसे चिकन पॉक्स से पीड़ित पाया गया। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर उसका ब्लड सैंपल मंकी पॉक्स की जांच के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और वह अस्पताल में इलाज के अधीन है।
यात्रियों के ट्रेसिंग की तैयारी
डॉ. माथुर ने बताया कि एयरपोर्ट पर युवक के साथ यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों की भी ट्रेसिंग की जा रही है, ताकि किसी अन्य संभावित खतरे से निपटा जा सके। यदि युवक की मंकीपॉक्स रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो भारत सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दुबई मंकी पॉक्स से प्रभावित देशों में शामिल नहीं है, लेकिन सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- गया में वकील पर जानलेवा हमला, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, थाना प्रभारी को हटाने की मांग
- Middle East Crisis का MP में क्या असर? 3 सदस्यीय मंत्री-अधिकारियों की समिति का गठन, आपूर्ति व्यवस्था की करेंगे निगरानी, CM डॉ. मोहन ने कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
- ओडिशा विधानसभा में बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर को लेकर हुई तीखी बहस
- साय कैबिनेट की बैठक : कर्मचारी चयन मंडल और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक को मंजूरी, राजनांदगांव में बनेगी अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी…समेत पढ़ें अन्य फैसले
- ‘सिलेंडर पर सरकार के मुंह क्यों सिले हैं?’ LPG की सप्लाई को लेकर शासन पर बरसे अखिलेश, कहा- गलत नीतियों का खामियाजा जनता क्यों भुगते?

