Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित एसआई पेपर लीक मामले में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। गुरुवार (10 अक्टूबर) को एसओजी ने चार ट्रेनी एसआई और एक डमी कैंडिडेट सहित पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और रिमांड की मांग की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद ट्रेनी एसआई नीरज, मोनिका, रेणु और सुरजीत को 17 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया, जबकि डमी कैंडिडेट संतोष को दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। एसओजी ने आरोपियों से और खुलासे की उम्मीद जताई है।

कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोरदार बहस हुई। ट्रेनी एसआई नीरज के वकील स्वदीप सिंह होरा ने दलील दी कि नीरज को गिरफ्तारी के कारणों की लिखित सूचना नहीं दी गई, जो सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के खिलाफ है। इसके जवाब में एसओजी के वकील सागर तिवाड़ी ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के कारण बताए गए हैं और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड जरूरी है।
करीब 5 घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने आरोपियों की रिमांड मंजूर की। नीरज के वकील ने मारपीट के आरोप भी लगाए, जिसका एसओजी ने खंडन किया और मेडिकल रिपोर्ट पेश करने की बात कही। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रिमांड का आदेश जारी किया, जिससे आगे और खुलासे होने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Harshvardhan Rane की ‘Silaa’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- गोपालगंज में 93.20% पुरुष और 91.52% महिलाओं ने किया मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव!
- एयरपोर्ट पर 2 घंटे रोके जाने से भड़के भगवंत मान, बोले- मौका मिलता है तो कसर नहीं छोड़ते!
- Jharkhand News: रांची बनेगा देश के कोयला सेक्टर की सुरक्षा का कमांड सेंटर, 1 नवंबर से CISF का नया ढांचा लागू
- दिल्ली के किशनगढ़ में गोली लगने से व्यक्ति की मौत, कार मार्केट के पास मिला घायल

