OLX Deal: जयपुर. शहर में टेस्ट ड्राइव के बहाने एक बदमाश कार चोरी कर ले गया. कार को बेचने के लिए ऑनर ने ओएलएक्स पर डिटेल डाली थी. खरीदने के बहाने घर आया चोर मालिक की आंखों के सामने कार चुरा ले गया. इस पर सांगानेर थाने में पीड़िता ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

एसआई गोपाल ने बताया कि सेक्टर-5 प्रताप नगर निवासी रीता कुमारी ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उनकी कार पति के नाम पर रजिस्टर्ड है. कार बेचने के लिए ओएलएक्स पर डिटेल डाली थी.
इसके बाद कार खरीदने के लिए एक व्यक्ति ने मोबाइल नंबर पर कॉन्टैक्ट किया और कार खरीदने के लिए देखने आने की इच्छा जताई. इसके बाद खरीदने के लिए कार देखने वह व्यक्ति घर आया. कार देखने के बाद टेस्ट ड्राइव के लिए चाबी मांगी. चाबी देने पर टेस्ट ड्राइव के बहाने वह कार चुरा ले गया. काफी समय तक वापस नहीं आने पर मोबाइल नंबर पर कॉन्टैक्ट का प्रयास करने पर वह बंद मिला. लम्बे इंतजार के बाद कार चोरी की सांगानेर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस चोरी गई कार व चोर की तलाश कर रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत
- Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस हिरासत में आठ महिलाएं, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक
