भुवनेश्वर : भुवनेश्वर से पूर्व लोकसभा सदस्य प्रसन्न पाटसानी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें पूर्व नौकरशाह और पार्टी नेता वी के पांडियन की वजह से बीजद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पूर्व सांसद ने कहा कि जब तक पांडियन पार्टी में बने रहेंगे, तब तक ओडिशा में बीजद की सत्ता में वापसी की संभावना नहीं है। पटसानी ने कहा, “मुझे वी के पांडियन की वजह से बीजद छोड़ना पड़ा और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली लोकप्रिय सरकार को उनके कारण ही सत्ता से बाहर होना पड़ा। यह दुखद है जब मेरे जैसे संस्थापक सदस्य को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बीजद छोड़ने के बाद मैं भाजपा में शामिल हो गया।”
उन्होंने बीजद नेता अमर सत्पथी का समर्थन किया, जिन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार के लिए सीधे तौर पर पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक को जिम्मेदार ठहराया और उनसे जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया।

भुवनेश्वर के पूर्व सांसद ने पांडियन के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि पूर्व सीएम नवीन के विश्वासपात्र का क्षेत्रीय पार्टी में अभी भी काफी प्रभाव है।
- खेतों में भीषण आग VIDEO : 10-15 एकड़ गेहूं-सरसों की खड़ी फसल जलकर खाक, किसानों को भारी नुकसान
- राजद सांसद सुधाकर सिंह को उड़ीसा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?
- मां-बाप को बेसहारा छोड़ा तो कटेगी सैलरी, तेलंगाना सरकार ने पास किया ‘पैरेंटल सपोर्ट बिल’: विधेयक पेश करते हुए सीएम हुए भावुक, कानून की जद में MP-MLA भी
- BJP के दिग्गज नेता को मनाने पहुंचे नगर अध्यक्ष: बंद कमरे में एक घंटे चला चर्चा का दौर, लिस्ट में नाम न देख नाराज होकर कार्यक्रम से लौट गए थे घर
- पेंड्रारोड-भाड़ी डबल रेल लाइन में सफल रहा ट्रायल, 24 किमी सेक्शन का निर्माण कार्य पूरा

