Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है. 16 अक्टूबर से स्कूलों का नया समय लागू किया जाएगा, जो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा. इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण तापमान में बदलाव को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन समय को प्रभावी करना है.

शीतकालीन समय का प्रभाव
शिविरा पंचांग के अनुसार, हर साल 1 अक्टूबर से स्कूलों का शीतकालीन समय लागू किया जाता है, जो 30 मार्च तक चलता है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अक्टूबर की शुरुआत में भी तेज गर्मी पड़ने के कारण स्कूलों का समय तुरंत नहीं बदला जा रहा था. यह लगातार तीसरा साल है जब 1 अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर से स्कूल का समय बदल रहा है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने 30 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए थे.
शिक्षक संगठनों की मांग और विभाग का निर्णय
कई शिक्षक संगठनों ने मांग की थी कि 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय नहीं बदला जाए, खासकर तब जब अक्टूबर के पहले पखवाड़े में तापमान अधिक रहता है. शिक्षा विभाग ने इस मांग को स्वीकारते हुए शीतकालीन समय को 16 अक्टूबर से लागू करने का निर्णय लिया.
पढ़ें ये खबरें भी
- कान्हा नेशनल पार्क में बाघों की मौत का सिलसिला जारी: सरही जोन में मिला बाघ का शावक का शव, दो दिन से था लापता
- पाकिस्तानी प्लेयर ने टी20 विश्व कप के दौरान ली थी ड्रग्स, टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव, सरे ने रद्द की डील
- होर्मुज में एक के बदले 2 जहाज ईरान ने किए जब्त, मित्र देश के जहाजों पर भी एक्शन!
- पोटाकेबिन आश्रम दुष्कर्म मामला: हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटा, आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा
- अराजकता के दौर से गुजर रहा UP! गाजीपुर में सपाइयों पर पथराव, अखिलेश ने साधा निशाना

