अमृतसर. भारत और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के बीच लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते के तहत अच्छी खबर सामने आई है, जिसमें अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रेडीमेड कपड़ों की पहली निर्यात खेप रवाना की गई। यह दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति देने के साथ-साथ पंजाब के निर्यात क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पंजाब के साथ साथ इससे जुड़े कई राज्यों के व्यापार को फायदा होगा.
जानकारी के अनुसार, समझौते के लागू होने के बाद पहली बार अमृतसर हवाई अड्डे से रेडीमेड परिधानों की खेप सीधे ब्रिटेन भेजी गई। इससे पंजाब के वस्त्र उद्योग और निर्यातकों को नया बाजार मिलने की उम्मीद है। सीईटीए के तहत कई भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क में राहत मिलने से भारतीय उत्पाद ब्रिटेन के बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।

इस बारे में निर्यातकों का कहना है कि अमृतसर हवाई अड्डे से सीधे माल भेजे जाने से परिवहन का समय और लागत दोनों कम होगी। इससे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के निर्यातकों को भी फायदा होगा, उन्हें अन्य हवाई अड्डों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- वामन जयंती आज, राजस्थान के इस धाम में मौजूद हैं भगवान वामन के पदचिह्न, घर बैठे भी कर सकते हैं तीन पग की मान्यता…
- धामी ने खोला विकास का पिटारा, सड़क-बाढ़ सुरक्षा समेत कई कामों को मंजूरी, बद्रीनाथ रिवर फ्रंट के लिए 6 करोड़ स्वीकृत
- बेगूसराय में 16 साल की छात्रा से यौन शोषण का आरोप, ABVP का नगर महामंत्री रह चुका है आरोपी
- डोल ग्यारस में खूनी वारदात: डीजे पर नाचने के दौरान विवाद में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल
- Asian Games 2026: भारत को 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मिला पदक, मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, PM मोदी ने दी बधाई


