Rajasthan Politics: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने ‘अर्धनग्न’ वाले विवादित बयान पर सफाई दी है।
उन्होंने कहा, “मैंने अर्धनग्न शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, केवल इस शब्द की परिभाषा दी थी। सोशल मीडिया पर मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। मैंने केवल कहा था कि कुछ शिक्षक कम कपड़े पहनकर स्कूल आते हैं, जिससे बच्चों पर गलत असर पड़ता है।”

स्कूल में शिक्षकों को अच्छे कपड़े पहनने चाहिए
मंत्री दिलावर ने यह भी कहा, “बच्चे 7-8 घंटे स्कूल में रहते हैं और उन्हें संस्कार सिखाने के लिए शिक्षकों को आदर्श बनकर पेश आना चाहिए। कुछ शिक्षक स्कूल में देर से आते हैं और जब उनसे सवाल किया जाता है, तो वे बहाने बनाते हैं। इससे बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वे झूठ बोलना भी सीख जाते हैं, जो गलत है। इसलिए मैंने कहा था कि स्कूल में अच्छे कपड़े पहनकर जाएं ताकि बच्चों पर बुरा असर न हो।”
ट्रांसफर आदेशों के यू-टर्न पर मंत्री का जवाब
ट्रांसफर आदेशों में बार-बार बदलाव पर सवाल पूछे जाने पर दिलावर ने कहा कि ट्रांसफर को लेकर पॉलिसी बनाई जा रही है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ भी शामिल हैं, और जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, हम ऐसा तो नहीं करते कि पैसे खाकर ट्रांसफर करें।
गोविंद सिंह डोटासरा पर साधा निशाना
मंत्री दिलावर ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधते हुए कहा, ऐसे लोग, जिन्होंने प्रदेश को लूटा और बलात्कारियों को सहयोग दिया, उनके बारे में बात करना व्यर्थ है। ऐसे लोग निकृष्ट होते हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- जयारोग्य अस्पताल में लापरवाही: महिला की ECG रिपोर्ट पर पुरुष का इलाज, गलत रिपोर्ट से शख्स की मौत, बेटी ने CM डॉ. मोहन यादव से लगाई न्याय की गुहार
- नूंह मासूम दुष्कर्म-हत्या केस में बड़ा फैसला: दोषी को उम्रकैद, 1.30 लाख जुर्माना
- राजभाषा छत्तीसगढ़ी में हो जनगणना-2027 फार्म, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
- पीएम मोदी को आतंकवादी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख, EC का चला चाबुक, जारी किया कारण बताओ नोटिस
- LSG vs RR IPL 2026: लखनऊ ने राजस्थान के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें इकाना की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

