कपूरथला. कपूरथला में बड़ी वारदात हुई है, जिसमें माडर्न जेल से सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए आए कैदियों में से एक कैदी को उसके साथी भगा कर ले गए। कैदी को भगाने के लिए इसके साथियों ने पहले से ही पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उसे फरार करने में लिए साथी बाइक पर आया था, जो फायरिंग कर पहले माहौल में सनसनी पैदा कर दिया और उसके बाद तेज रफ्तार से बाइक में कैदी को बिठाकर भागने लगे।
यह कैदी हत्या के आरोप में जेल में बंद था। आपको बता दें पकड़ने गई पुलिस की टीम पर आरोपियों ने हमला भी किया। आरोपियों ने पुलिस के सिर पर पिस्तौल से मारा, जिसमें पुलिसकर्मी की पगड़ी उतर गई और वह जख्मी हो गया। दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर थे और भागने की कोशिश कर रहे थे। पर उनकी इस कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया।

पहले कर चुके थे रेकी
आरोपी को भगाने के लिए आया उसका साथी पहले ही पूरी प्लानिंग कर रखा था। उसे अस्पताल से एंट्री और एग्जिट करने का हर रास्ता पता था। उसे किस गली से कहां निकालना है और आसानी से वह बिना ट्रैफिक के कहां भाग सकता है, इसका भी उसने पहले से ही अनुमान लगा लिया था लेकिन उसकी सारी चालबाजी को पुलिस ने नाकाम कर दिया।
- MP राज्यसभा चुनावः पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव का बड़ा बयान, बोले- दौड़ में मैं…
- ईरान से जंग के बीच राहत की खबर : भारत को जल्द मिल सकते हैं और 2 और LPG टैंकर, चल रही यह बड़ी तैयारी
- Samsung Galaxy S25 Ultra : अचानक से गिर गए रेट, आखिर इतना सस्ता कैसे हो गया ये फोन ?
- मिडिल-ईस्ट जंग की आग हिन्द महासागर तक पहुंची, भारत से बस 1800 KM दूर धधकी आग
- चलती बस में लगी भीषण आग, कांग्रेस विधायक मंगू खिला समेत 37 यात्री बाल-बाल बचे
