अजयारविंद नामदेव, शहडोल। किसानों की फसल को आवारा मवेशियों से हो रहे नुकसान और गौवंश की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर ब्यौहारी क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया, जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता व उद्योग विभाग के अध्यक्ष दुर्गा तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से सैकड़ों मवेशियों को एकत्र कर तहसील कार्यालय पहुंचाने की कोशिश की गई। हालांकि, मवेशियों के साथ तहसील की ओर बढ़ रहे लोगों को रास्ते में ही अधिकारियों ने रोक लिया।
READ MORE: कचरा घर बना सिंधिया का संसदीय क्षेत्र! 7 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गंदगी-बदबू से आमजन का जीना मुश्किल
ब्यौहारी में उस वक्त प्रशासनिक अमला हैरान रह गया, जब किसानों की फसल बचाने और गौवंश को सुरक्षा दिलाने की मांग लेकर जिला पंचायत सदस्य सैकड़ों आवारा मवेशियों के साथ तहसील की ओर निकल पड़े। बड़ी संख्या में मवेशियों के काफिले को देख अधिकारियों ने रास्ते में ही रोक लिया, जिसके बाद मौके पर ही विरोध और मांगों को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया।
जिला पंचायत सदस्य ने अपने पत्र में 31 अगस्त को सुबह 6 बजे से मवेशियों को एकत्र कर ब्यौहारी तहसील कार्यालय पहुंचने और मांग पूरी होने तक धरना देने की चेतावनी दी थी, इसके तहत बुड़वा, बुड़ा, रामपुरा, कुठिया, जगमल, करौंदिया सहित आसपास के क्षेत्रों से मवेशियों को एकत्र किया गया, अचानक बड़ी संख्या में मवेशियों के तहसील की ओर आने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रास्ते में ही उन्हें रोक लिया, इस दौरान अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई, अब देखना होगा कि किसानों की फसल और गौवंश की सुरक्षा से जुड़ी इस मांग पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।
READ MORE: नकली IPS गिरफ्तार: भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने धर दबोचा
जिला पंचायत सदस्य दुर्गा तिवारी ने अनुविभागीय अधिकारी, ब्यौहारी को पत्र सौंपकर गौवंश की सुरक्षा और गौशाला निर्माण की मांग उठाई थी, पत्र में बताया गया कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 की 22 पंचायतों में बड़ी संख्या में आवारा मवेशी सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
शिकायत पत्र में प्रशासन से मांग की गई है कि गौवंश को सुरक्षित रखने के लिए गौशालाओं का निर्माण कराया जाए। पत्र के अनुसार, गौठान और चारागाह के लिए पहले जमीन सुरक्षित किए जाने की बात भी सामने रखी गई है और प्रशासन से उस जमीन का उपयोग गौशाला निर्माण के लिए कराने की मांग की गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


