केंद्र सरकार धान की लिफ्टिंग के मुद्दे पर आज पंजाब के राइस मिल मालिकों के साथ बैठक करेगी। यह बैठक केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा बुलाई गई है, जिसमें राइस मिल मालिक अपने मुद्दों को उठाएंगे। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मेघवाल और भाजपा नेता तरुण चुग भी उपस्थित रहेंगे।
इस मामले को लेकर राज्य में राजनीति भी तेज हो रही है। विपक्षी पार्टियां पंजाब सरकार को घेर रही हैं, जबकि सरकार के मंत्री इस मसले के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पहले भी कई प्रयास कर चुकी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 22 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह से धान की खरीद से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की थी। उन्होंने राइस मिल मालिकों के मुद्दे उनके सामने रखे, जिसमें उन्होंने परिवहन खर्च से संबंधित समस्याओं को उठाया। इससे पहले भंडारण की कमी का भी जिक्र किया गया था। इसके साथ ही हाइब्रिड गुणवत्ता और विक्रेताओं को होने वाले नुकसान के मुद्दों पर भी गृह मंत्री को विस्तार से जानकारी दी गई थी।
- पति की मौत के बाद अकेले घर चला रही महिला ने दी जान, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया
- नाबालिग से हैवानियत की हदें पार: लंच ब्रेक में स्कूल से घर लेकर गए, फिर कमरे में बंद कर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, VIDEO भी बनाया
- ‘दलाली’ पड़ी भारी ! ईरान जंग पर मध्यस्थता करने पहुंचे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का फिसला पैर, टूटा कंधा
- ‘दूसरा नीतीश पैदा नहीं होगा’, मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर फूट-फूटकर रोए अशोक चौधरी
- चीन ने नॉर्थ कोरिया के लिए फिर शुरू कीं सीधी उड़ानें, रेल सेवा शुरू होने के बाद उठाया यह कदम
