पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है। अर्जुन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि चुनावों के बाद सरकार ने जनता की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया।
आम आदमी की कमर टूट चुकी है
अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बढ़ती कीमतों ने लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल सिर्फ दिखावा
कांग्रेस नेता ने नेताओं द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को राजनीतिक ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता कैमरों के सामने रिक्शा और सार्वजनिक वाहनों में सफर कर जनता के बीच होने का संदेश देते हैं, लेकिन उनके पीछे सुरक्षा कर्मियों और गाड़ियों का लंबा काफिला चलता है। अर्जुन सिंह ने कहा कि जनता अब इस तरह की राजनीति को समझ चुकी है।
“कॉकरोच जनता पार्टी” बयान पर भी साधा निशाना
अपने बयान के दौरान अर्जुन सिंह ने “कॉकरोच जनता पार्टी” वाले बयान को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को इस तरह के शब्दों से संबोधित किया जा रहा है, वे शहीद भगत सिंह के विचारों से प्रेरित हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं।

चुनाव में जनता देगी जवाब
अर्जुन सिंह ने दावा किया कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता चुनावों के जरिए इसका जवाब देगी।
- राजनीतिक हवाबाजी : एक बार फिर साय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा !
- पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर CM धामी ने किया नमन, कहा- गुरु केवल अक्षर ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि…
- ‘जहां गुरुर समाप्त, वहीं गुरु की प्राप्ति!’ बोर्ड मेरिट में सरकारी स्कूलों का जलवा, शिक्षक दिवस पर संदेश
- दिल्ली के नांगलोई में 9वीं के छात्र की हत्या, लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद
- IAF ने दिखाई अपनी तैयारी, डॉर्नियर-228 के बेड़े ने किया शानदार ‘एलिफेंट वॉक’



