Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। यमुना जल समझौते को लेकर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया है। उन्होंने कहा, हमने राजस्थान की 8 करोड़ जनता के लिए काम किया है और जो संकल्प लिया था, उसे 200 विधानसभा क्षेत्रों में पूरा करके दिखाया। हमने यमुना जल पर एमओयू किया, लेकिन हरियाणा की कांग्रेस ने पानी न देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने पेपर लीक मामले पर अपनी सरकार की सख्ती का जिक्र करते हुए कहा, हमारी सरकार को केवल 10 महीने हुए हैं, और हमने गरीबों को भगवान गणेश मानकर उनके लिए काम किया है। युवाओं से 4 लाख भर्तियों का वादा किया था, जिनमें से 1 लाख को नियुक्ति मिल चुकी है। पेपर लीक मामले में हमारी सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है, और मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि इसमें शामिल कोई भी व्यक्ति बचेगा नहीं।
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा, हम 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देंगे और शेखावाटी में आने वाले पानी को कोई नहीं रोक सकता। हमने जो कहा था, उसे करके दिखाया है। शेखावाटी को पानी जरूर मिलेगा। उन्होंने जनता से बीजेपी को जिताने की अपील भी की।
पढ़ें ये खबरें भी
- आगामी पर्व-त्योहारों, पुलिस भर्ती परीक्षा समेत महत्वपूर्ण आयोजनों को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश
- MP Road Accident: गुना में ऑटो पलटने से महिला मजदूर की गई जान, बैतूल में खाई में गिरी कार… युवती की मौत
- CG News : नोवा स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, खौलता लोहा गिरने से चार कर्मचारी झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप
- कातिल साला: बेटे की शादी के लिए जीजा-बहन से मांगे पैसे, मना करने पर गला रेतकर दी दर्दनाक मौत
- Sex Racket का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस हिरासत में आठ महिलाएं, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक
