पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर के रामा मंडी थाने में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उनसे थाने में चल रहे मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीजीपी गौरव यादव ने थाने में मौजूद अधिकारियों को कार्यवाही में कोई लापरवाही न बरतने के आदेश दिए।
सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर आने की सूचना मिली तो जिले के सभी पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। जब डीजीपी यादव सख्त सुरक्षा के बीच थाने पहुंचे, तो जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, जेसीपी संदीप शर्मा, डीसीपी आदित्य, एसीपी निर्मल सिंह सहित कई अधिकारी वहां मौजूद थे। डीजीपी ने करीब आधा घंटा थाने में बिताया, जहां उन्होंने पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जनता से भी बातचीत की।
मोहाली और लुधियाना में भी किया था दौरा
डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर से पहले लुधियाना का भी निरीक्षण किया था। वहां उन्होंने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लिया और भविष्य में अपराध कम करने पर चर्चा की थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब में जल्द ही 10,000 नई पुलिस भर्ती की जा रही है। लुधियाना में एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि 14 नए पीसीआर वाहन भेजे गए हैं, जो आने वाले समय में पंजाब के विभिन्न जिलों को दिए जाएंगे।

- Gold Silver Price Today : सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी गिरावट बरकरार, जानिए आज का भाव…
- नवादा में जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश की सड़क हादसे में मौत, थार के उड़े परखच्चे
- दिल्ली में 125 से अधिक उद्योग ग्रीन कैटेगरी में शामिल, मंत्री सिरसा का बयान, बोले-‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में बड़ा कदम’
- Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa ने छोटे बेटे काजू का फेस किया रिवील, फैंस को दिखाई पहली झलक …
- पद भी बढ़ा और कद भी: धामी कैबिनेट में बनाए गए 5 नए मंत्री, जानिए किसे-किसे किया गया शामिल
