RPF LATEST NEWS: प्रतीक चौहान. निरीक्षण के लिए नागपुर जाने से पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) जोन के आईजी मुन्नवर खुर्शीद (IRPFS Munawar Khursheed) ने जोन के तमाम इंस्पेक्टरों की क्लास ली. इस दौरान उन्होंने Diwali 2024 के दौरान जोन के किसी भी रेलवे स्टेशन में यात्रियों के सामान की चोरी न हो, किसी भी स्टेशन में यात्रियों की भीड़ के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति न बने इसके विशेष निर्देश दिए है.

सूत्र बताते है कि जोन के आईजी शुक्रवार रात शिवनाथ एक्सप्रेस से नागपुर दौरे पर जाएंगे. वहां विभिन्न आरपीएफ (RPF) पोस्ट के निरीक्षण की तैयारी है. लेकिन नागपुर जाने से पहले उन्होंने जोन के तमाम इंस्पेक्टरों की ऑन लाइन मीटिंग ली.
इस दौरान आईजी ने इंस्पेक्टरों से कहा कि Diwali पर यात्री सही सलामत अपने घर पहुंच जाए और त्योहार मनाए ये रेलवे और आरपीएफ की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.
दिए कार्रवाई के निर्देश
आईजी ने जोन के इंस्पेक्टरों से त्योहार के दौरान टिकट दलाली करने वाले दलालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है. इसके अलावा ट्रेनों में पटाखे ले जाना प्रतिबंध है. उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई पटाखे ट्रेन से ले जा रहा हो तो उसपर नियमों के तहत कार्रवाई की जाए.
सूत्र बताते है कि मीटिंग के दौरान आज किसी भी इंस्पेक्टर को कोई फटकार नहीं पड़ी.
- CG News : नदी में डूबने से चाचा-भतीजा की मौत, एक युवक की हालत गंभीर
- गद्दारों को माफ नहीं करता पंजाब: बरसे सीएम भगवंत मान, बोले- भाजपा में जाने से नहीं मिलेगा, सुरक्षा कवच
- शिक्षकों का नया कारनामा, घर में बैठकर 100 KM दूर दर्ज करवा दिए उपस्थिति, अब इन टीचरों पर गिरी गाज, जानें कैसे खुली धांधली की परत
- छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिला विशाल विजय, सीएम, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने भी चुनावों में बहाया था पसीना
- नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: मुर्गियों से भरे ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौके पर मौत
