RSS प्रमुख मोहन भागवत और Gen Z के बीच बातचीत को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि Gen Z को RSS मोहन भागवत से किसी सर्टिफ़िकेट की जरूरत नहीं है. वहीं कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ”अगर उन्हें ‘जेन ज़ेड’ की सच में परवाह है, तो उन्हें भारत के गृह मंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए. वरना, उन्हें (केंद्रीय गृह मंत्री को) कम से कम संसद में आकर छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए.”
उन्होंने कहा, ”RSS सरकार को नियंत्रित कर रही है. अगर उन्हें छात्रों की सच में परवाह है, तो उन्हें छात्रों पर हुए अत्याचारों की निंदा करनी होगी. पेलेट गन्स का इस्तेमाल किया गया था और छात्र इसके लिए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. वह इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? यह सब बस दिखावा है.”
Gen Z पर आंख बंद करके करते हैं भरोसा- भागवत
मोहन भागवत ‘इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस में शामिल हुए थे. जहां पर उन्होंने जेनजी से बातचीत की. उन्होंने कहा कि Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं. छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प पर भागवत ने कहा कि उनके पास पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए बिना तथ्यों के कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए. मैं जेन जी पर आंख बंद करके भरोसा करूंगा. लेकिन हमें पूरी सच्चाई नहीं पता है. हम दोनों ही उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर बात कर रहे हैं. कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि इस आंदोलन में असामाजिक तत्व भी शामिल थे लेकिन प्रमाणित जानकारी के बिना किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए.
Gen Z को बताया देशभक्त
उन्होंने युवाओं को देश की सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी बताते हुए कहा कि उनकी बात सुनना और उनसे संवाद बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि संवाद की कमी ही कई बार आंदोलनों की वजह बनती है. उन्होंने कहा कि जब बातचीत के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं, तब आंदोलन जन्म लेते हैं. यदि सरकार समय रहते संवाद करे तो आंदोलन की नौबत नहीं आती. उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान नागरिकों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार देता है और आंदोलनों का उद्देश्य व्यवस्था में सुधार होना चाहिए, न कि टकराव.
‘फिंगर क्लैप’ ने खींचा ध्यान
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पारंपरिक तालियों की जगह ‘फिंगर क्लैप’ से अपनी सहमति और सराहना जताई. यह शैली 1960 के दशक में LGBTQ+ समुदाय के ‘साइलेंट अप्लॉज’ के रूप में शुरू हुई थी और बाद में TikTok व Instagram के जरिए Gen-Z के बीच लोकप्रिय हो गई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


