गुरदासपुर में रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई है. दीनानगर से बहरामपुर रोड पर स्थित गांव रामपुर में यह घटना हुई है, जहां एक तेज़ रफ़्तार कार ने एक महिला टीचर समेत एक लड़की और 2 महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई।
कार तेज रफ्तार से आ रही थी और लोगों को समझने का मौका नहीं मिला। इस घटना से आसपास के माहौल में सनसनी फैल गई है। महिलाएं इतनी जोरदार घायल हुई थी उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लड़की की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक महिलाओं की पहचान कृष्णा देवी और सुधा शर्मा के रूप में की गई है। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए थाना प्रमुख बहरामपुर ने बताया कि दीनानगर की तरफ से एक काले रंग की क्रेटा गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी। लेकिन रामपुर के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान ही स्कूटी में एक बच्ची और महिला आ रहे थे जो कार की चपेट में आ गए।
- Raipur News : उरला इलाके में कंकाल मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
- फ्री फायर एनओसी खत्म: स्कूल, हॉस्पिटल समेत अन्य संस्थानों की बढ़ी मुसीबत, ऑडिट के नाम पर निजी कंपनियों की मनमानी
- पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑनलाइन ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
- बिलासपुर डैम का एक हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, राहत और बचाव कार्य जारी
- हमीदिया अस्पताल में फिर लापरवाही: 6 माह की गर्भवती की इमरजेंसी डिलीवरी में नवजात को बताया मृत, बाद में मिले धड़कन के संकेत; परिजनों का आधी रात हंगामा

