भारत-पाक सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. BSF के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बी.एस.एफ. ने पंजाब में 5 ड्रोन व एक पिस्तौल व बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। बताया जा रहा है कि बी.एस.एफ. को गुप्त सूचना मिली है कि नशीले पदार्थों व हथियारों की खेप पंजाब में भेजने का प्रयास किया जा रहा है। तभी बी.एस.एफ. अलर्ट पर आ गई और गश्त बढ़ा दी। ऐसे में बी.एस.एफ. ने संदिग्ध गतिविधियों की कोशिशों को असफल कर दिया।
अमृतसर और तरनतारन जिलों में सीमा पार से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही बीएसएफ की टीमों ने बुधवार को पांच ड्रोन, एक पिस्तौल और हेरोइन की खेप बरामद की। गश्त के दौरान बी.एस.एफ. को 5 ड्रोन जो चीनी मेड थे मिले जिन्हें डी.जे.आई. माविक क्लासिक और डी.जे.आई. एयर 3 मॉडल के रूप में पहचाना गया है। इसी दौरान बी.एस.एफ. ने 1.8 किलो हेरोइन भी बरामद की है जो ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा पर पहुंचाई जा रही थी। मिली हेरोइन की कीमत 12 करोड़ के करीब मानी जा रही है। बी.एस.एफ. की चौकसी के चलते संदिग्ध लोगों की कोशिश नाकाम रही।

बी.एस.एफ. भारत-पाक सरहद पर हर समय कड़ी नजर बनाए हुए है वह राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।
- Samsung Galaxy S25 Ultra : अचानक से गिर गए रेट, आखिर इतना सस्ता कैसे हो गया ये फोन ?
- मिडिल-ईस्ट जंग की आग हिन्द महासागर तक पहुंची, भारत से बस 1800 KM दूर धधकी आग
- चलती बस में लगी भीषण आग, कांग्रेस विधायक मंगू खिला समेत 37 यात्री बाल-बाल बचे
- Global Oil Supply Hike: ईरानी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट, बल्क मार्केट में आएगा 14 करोड़ बैरल तेल…
- कैमूर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई ईद की नमाज

