Rajasthan News: अलवर में दीवाली की रात एक नाबालिग के जेब में रखा सुतली बम फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना वैशाली नगर थाने के अंतर्गत नई बस्ती दिवाकरी की है।

हादसे की पूरी जानकारी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ रहा था। उसने एक सुतली बम अपनी जेब में रखा हुआ था। पटाखे जलाते समय एक दिया अचानक उसके पैर पर गिर गया, जिससे जेब में रखा बम आग पकड़ कर फट गया। इस विस्फोट में नाबालिग के पैर और प्राइवेट पार्ट करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गए। हालांकि, अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
बड़े भाई ने दी जानकारी नाबालिग के बड़े भाई हरीश ने बताया कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ जब वह दीप जलाकर पटाखे फोड़ रहा था। अचानक एक दिया उसके दाएं पैर पर गिरा और जेब में रखे सुतली बम में आग लग गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में नाबालिग नैतिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज जारी, हालत स्थिर हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने नाबालिग को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, पैर और प्राइवेट पार्ट 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Fraud News : राष्ट्रीय पेंशन योजना में फर्जी मृत्यु का दावा कर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- Sarguja News Update : कार के बोनट पर स्टंट करने पर लगा 37 हजार का भारी जुर्माना… मुख्यमंत्री से मिले कांग्रेसी, समस्याओं को लेकर सौंपे ज्ञापन… ट्रेन की चपेट में आन से महिला की मौत… घर तोड़ते समय दीवार गिरने से मजदूर की मौत
- ‘बेटे ने नादानी में स्कॉर्पियो की चाबी ली’, दिल्ली द्वारका हिट एंड रन केस में बाइकर को कुचलने वाले आरोपी के पिता बोले, पीड़ित की मां से मांगी माफी
- पवित्र नगरी नेमावर-हंडिया में आदेश की उड़ी धज्जियां! नर्मदा तट पर शराब और मांस बिक्री पर बैन, फिर भी नहीं हो रहा पालन
- आम्रपाली संग जुड़ता था नाम, लेकिन पहली बार असली पत्नी के साथ दिखे निरहुआ, सामने आईं गृह प्रवेश की अनदेखी तस्वीरें


