चंडीगढ़. पंजाब के रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है, यहां के रहने वालों को लगातार तीन दिन छुट्टी मिलेगी। नवंबर में तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि इस बार 3 दिन लगातार छुट्टी मिलेगी।
दिवाली की छुट्टी मनाने के बाद अब नवंबर महीने में ही लगातार फिर से छुट्टी मिलने से लोगों को आउटिंग का एक और मौका मिल सकता है।

दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 15 नवंबर को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, इस दिन छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 नवंबर शनिवार को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने छुट्टी घोषित की है। साथ ही 17 नवंबर को रविवार है, इस दिन ही छुट्टी है। इसलिए 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 छुट्टियां मिल रही हैं, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
- गलत तरीके से इस्तेमाल करेंगे परफ्यूम, तो सेहत पर पड़ेगा बुरा असर …
- अपना ही अपने का ‘जानी दुश्मन’! बाप ने 15 साल की बेटी को छत से फेंका नीचे, जानिए कांड के पीछे की पूरी कहानी
- पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिव्यांग परिवार को बंधक बना हथियार के बल पर 6 लाख की लूट
- मैगी खाने के बाद युवक की मौत: बेटे की लाश देख सन्न रह गया पिता, जांच में जुटी पुलिस
- प्रेमी के फोन पर देखा पूर्व पत्नी का कॉल, उसी से छीनी पिस्टल और खुद को मार ली गोली ; इलाज के दौरान तोड़ दम


