Rajasthan News: दिवाली के त्योहार से पहले, जयपुर में साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में वृद्धि से आमजन में भय का माहौल बन गया है। ऐसे में जयपुर पुलिस ने लोगों को इन घटनाओं से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जयपुर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब न दें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

इस तरह हो रही हैं ठगी की वारदातें
अधिकतर ठग खुद को सीबीआई या एनआईए के एजेंट बताकर लोगों को डराते हैं और मोटी रकम की मांग करते हैं। कभी-कभी, यह कहा जाता है कि आपके नाम से किसी संदिग्ध पार्सल को जब्त किया गया है, जिसमें अवैध सामान पाया गया है। ऐसे किसी भी कॉल, ई-मेल या पत्र का जवाब नहीं देना चाहिए।
अपनों से करें चर्चा, पुलिस को करें सूचित
कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा कि अक्सर लोग इन कॉल्स से डरकर अपने परिजनों से भी बात नहीं करते और ठगी का शिकार बन जाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि ऐसी स्थितियों में तुरंत अपने परिवार और दोस्तों से बात करें और पुलिस को सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
ठगी का शिकार होने पर शिकायत कैसे करें
जयपुर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर कोई अनजान कॉल आपको लॉटरी जीतने, बैंक खाता बंद होने या किसी अन्य आकर्षक ऑफर की बात करे, तो सावधान रहें। तुरंत उस कॉल को काटकर पुलिस में शिकायत दर्ज करें। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना Cyber Helpline Number 1930 पर दें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- फिलीपींस : बीच समंदर 134 यात्रियों वाली फेरी बनी आग का गोला; 5 का रेस्क्यू, 80 लापता
- उत्पाद विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने की पहल, थाना परिसर में आयोजित शिविर में किया स्वेच्छा से रक्तदान
- IND vs BAN Women’s T20 Asia Cup 2026: आज पहले सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की होगी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- मोरपंख में है नवग्रहों की शांति और सकारात्मकता का अद्भुत संतुलन, घर में इस दिशा पर रखने से बनेंगे बिगड़े काम …
- इंडिगो के पायलट ने उड़ान से किया इनकार, यात्री भड़के; 3 घंटे 15 मिनट लेट


