1 सितंबर से बदलेंगे LPG-PNG से जुड़े कई बड़े नियम, जानिये

सितंबर का महीना कल से शुरू हो रहा है. इस दौरान LPG और PNG से जुड़े कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं

इन बदलावों में रेट घटने-बढ़ने जैसी चीजें, नए कनेक्शन और e-KYC अपडेट जैसी बातें शामिल हैं.

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं.

5 किलो और 10 किलो वाले 'फ्री-ट्रेड' कैटेगरी के सिलेंडर की कीमतों में बदलाव बाजार की स्थितियों पर निर्भर करता है.

तेल कंपनियों ने एलपीजी (LPG) कनेक्शन के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक e-KYC कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 तय की है.

अगर आपने समय रहते e-KYC नहीं कराया है, तो 1 सितंबर से आपको सब्सिडी और सिलेंडर की सप्लाई से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.