जालंधर. जालंधर के लोगों के लिए बहुत अच्छी खुशखबरी सामने आई है इसमें जल्दी ही उन्हें जयपुर के लिए और मुंबई के लिए सफर करना आसान हो जाएगा। आदमपुर एयरपोर्ट से जयपुर और मुंबई के लिए flight जल्द शुरू हो सकती हैं, इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
बिडिंग की प्रक्रिया शुरू की गई
जानकारी के मुताबिक, इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आदमपुर एयरपोर्ट से इन दोनों रूटों के लिए बिडिंग की प्रक्रिया की गई है। कई आला अधिकारी फ्लाइट शुरू करने के लिए यहां दौरा कर चुके हैं और जरूरी चीजों को भी देख लिए हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए मीटिंग भी हो चुकी है, अब देखने वाली बात यह है कि कब फ्लाइट शुरू होती है।

बिडिंग प्रक्रिया में कई कंपनी ने इंटरेस्ट दिखाया है। इसमें इंडिगो का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइन के सीनियर अधिकारी आने वाले दिनों में आदमपुर एयरपोर्ट का दौरा कर सकते हैं।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

